Visitors online: 003

ट्यूबलाइट का ट्रेलर देखकर दुखी हैं सलमान खान, कहा- अच्छा नहीं लग रहा

Home » Headlines

सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट का ट्रेलर रिलीज हो गया है| सलमान के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और उन्हें ट्रेलर देखने को मिल गया है| ट्यूबलाइट का ट्रेलर देखकर जहां एक और उनके फैंस खुश हैं वहीं, दूसरी ओर खुद सलमान खान फिल्म का ट्रेलर देखकर दुखी हो गए हैं|
 
सलमान ने कहा कि उन्हें अपनी इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अच्छा नहीं लगा| ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से बातचीत करते हुए इमोशनल सलमान ने कहा, "अजीब बात है कि जब मैंने ट्रेलर देखा और इसमें ओम पुरी को देखा तो मैं बेहद दुखी हो गया, क्योंकि मैंने उनके साथ इतने सालों तक काफी काम किया है|"
 
सलमान ने कहा, ऐसा लगता है जैसे अभी-अभी तो वह नजरों के सामने थे और अगले पल ही हमेशा के लिए चले गए| इसलिए, मुझे टीजर, सॉन्ग कुछ भी देखकर अच्छा नहीं लगा, क्योंकि मैं उन्हें वहां देख रहा था| एक पल के लिए वह वहां दिख रहे हैं और फिर अगले ही पल हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए|
 
सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि एक कलाकार के रूप में उनकी कुछ सीमाएं हैं और कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म की शूटिंग करना उनके लिए काफी भावनात्मक सफर रहा| अभिनेता जल्द ही आगामी फिल्म ट्यूबलाइट में नजर आएंगे|  फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान के भाई सोहेल खान भी हैं, जो फिल्म में उनके भाई की भूमिका निभा रहे हैं|
 
सलमान ने मीडिया से कहा, फिल्म में काम करना मेरे लिए भावनात्मक सफर रहा और कुछ दृश्यों की शूटिंग करने के बाद मैं बेहद भावुक हो गया था, जिनमें मेरे भाई के गुजर जाने को फिल्माया गया है|
 
सलमान के मुताबिक, मैं एक सीमित रूप में अभिनय करने वाला कलाकार हूं और सभी यह जानते हैं, लेकिन चूंकि फिल्म में सोहेल मेरे भाई की भूमिका में हैं, शायद इसलिए मैं बहुत भावुक महसूस कर रहा था|
 
उन्होंने बताया कि फिल्म की डबिंग के दौरान भी उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे, जो अच्छा नहीं था| सलमान ने ओमपुरी, विनोद खन्ना और रीमा लागू जैसे कलाकारों के बारे में भी बात की, जिनके साथ वे काम कर चुके हैं| ओम पुरी ट्यूलाइट का भी हिस्सा हैं|
 
सलमान के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपने करीब रहे कलाकारों को खो दिया है, जो बेहद दुख की बात है| सलमान और सोहेल ने बुधवार को फिल्म का ट्रेलर अपनी मां सलमा को भी दिखाया| उन्होंने बताया कि मां दोनों बेटों की इस फिल्म के सफल होने की दुआ कर रही हैं| सलमान फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर कबीर खान, सोहेल खान और संगीत निर्देशक प्रीतम के साथ मौजूद थे| फिल्म ट्यूबलाइट 23 जून को रिलीज होगी|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links