Visitors online: 004

छेड़छाड़ पर बोले आजम खान - लड़कियों को ऐसी जगहों पर नहीं जाना चाहिए, जहां बेशर्मी का नंगा नाच हो रहा हो

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में दो लड़कियों के साथ युवकों द्वारा छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है तथा एक युवक को गिरफ्तार किया गया है| इस छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था| इस मामले पर रामपुर में सपा नेता आजम खान ने कहा, पिछले दिनों लगातार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एवं अभद्रता, लूट, डकैती और हत्या की घटना हुई है| विधानसभा चुनावों से पहले मैंने लोगों से आग्रह किया था कि सपा की कानून व्यवस्था की स्थिति को दिमाग में रखें| 
 
मैंने कहा था कि यदि भाजपा को मौका दिया गया तो कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो जाएगी| उन्होंने आरोप लगाया कि जबसे भाजपा सत्ता में आयी है तबसे उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई है, रेप और छेड़छाड़ से बचने के लिए महिलाओं को घरों में ही रहना चाहिए| लड़कियों को ऐसी जगहों पर नहीं जाना चाहिए, जहां बेशर्मी का नंगा नाच हो रहा हो| नई दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सवाल किया कि यही वह कानून और व्यवस्था हैं जिसका वायदा भाजपा ने सत्ता में आने से पहले किया था|
 
प्रमुख सचिव :गृह: अरविंद कुमार सिंह ने बताया, इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है| इसमें से मुख्य आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार किया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है| इस मामले में जिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है उनकी पहचान नहीं हो पाई है और न ही किसी ने इस मामले में पुलिस से संपर्क किया है और न ही शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने वीडियो के आधार पर घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में मामला दर्ज किया है| उन्होंने बताया कि इस मामले में रामपुर के टांडा जिले के शहनवाज, नावेद, फरमान, जाने आलम और सद्दाम के अलावा नौ अन्य आरोपी भी शामिल है| पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है| पुलिस ने यह कार्रवाई तब की है जब सोशल मीडिया पर रामपुर की एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी जिसमें 12 से 14 लड़के दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे और लड़कियां उनसे छोड़ने की गुहार लगा रही थी और लड़के छेड़छाड़ करते समय हंस रहे थे|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links