Visitors online: 005

CBSE 12th Result: यूपी की रक्षा बनी टॉपर, जानिए कौन रहा दूसरे और तीसरे नंबर पर

Home » Headlines

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने आज कक्षा 12वीं के नतीजों का ऐलान कर दिया| इससे पहले एक हफ्ते तक अनिश्चिता थी, जिससे छात्रों में चिंता थी| छात्र बोर्ड की बेवासाइट पर नतीजे देख सकते हैं और सीबीएसई ने उन्हें अपने दफ्तर नहीं आने की सलाह दी है|
 
कक्षा 12वीं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है| कला संकाय में नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रक्षा गोपाल ने 99.6 प्रतिशत मार्क लेकर टॉप किया है| एक हिंदी अखबार से बातचीत के दौरान सीबीएसई टॉपर रक्षा गोपाल ने कहा कि उन्हें टॉप करने की उम्मीद नहीं थी, बल्कि अच्छे रिजल्ट की उम्मीद जरूर थी| वह प्रतिदिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थीं|
 
रक्षा ने बताया कि उन्होंने टाइम मैनेजमेंट का विशेष ख्याल रखा, और यही वजह रही की उन्हें यह सफलता मिली| रक्षा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स में बढ़ाई करने की बात कही है| 
 
वहीं, चंडीगढ़ स्थित डीएवी स्कूल की भूमि सावंत डे ने 99.4 प्रतिशत मार्क्स लेकर दूसरा तो चंडीगढ़ के ही भवन विद्यालय स्कूल के आदित्य जैन ने 99.2 प्रतिशत मार्क्स पाकर तीसरा स्थान पाया है|
 
 
गौरतलब है कि इस हफ्ते के शुरू में दिल्ली हाईकोर्ट ने बोर्ड को कृपांक देने की नीति को जारी रखने का आदेश दिया था, जिसे पिछले महीने रद्द कर दिया गया था| कोर्ट के आदेश के बाद छात्र चिंता और घबराहट से ग्रस्त हो गए थे| बोर्ड ने पहले सुप्रीम कोर्ट जाने के बारे में विचार किया था, लेकिन फिर नहीं जाने का फैसला किया, क्योंकि इस प्रक्रिया से नतीजों में देरी हो सकती थी| इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 10 लाख से ज्यादा छात्र बैठे थे|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links