|
|
आमिर खान की दंगल ने आखिरकार बॉक्सि ऑफिस की लड़ाई में बाहुबली 2 से बाजी मार ही ली| दंगल ने चीन बॉक्स ऑफिस पर चौथे रविवार को फिर से धमाका किया है| माना जा रहा था कि पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन की रिलीज के बाद दंगल की कमाई बॉक्स ऑफिस पर थम जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और दंगल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है|
नितेश तिवारी निर्देशित दंगल ने अब तक वर्ल्डवाइड 1743 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है| वहीं, बाहुबली-2 की कमाई 1530 करोड़ रुपए हैं| दंगल की सबसे ज्यादा कमाई चीन से हुई है| राजामौली की बाहुबली 2 अपने पांचवे शुक्रवार और अपनी रिलीज के 30 वे दिन 15 करोड़ की कमाई के साथ 1620 करोड़ रुपए की कुल कमाई कर चुकी थी| वहीं दंगल चीन के बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है| फिल्म में चीनी बॉक्स ऑफिस पर अपने चौथे शनिवार को 18 करोड़ की कुल कमाई के साथ कुल 887 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई अकेले चीन में कर ली है|
अपनी सारी कमाई मिलाकर दंगल बाहुबली- 2 करोड़ रुपए आगे निकल चुकी है| वैसे अभी बाहुबली- 2 भी चीन में रिलीज होनी है|
चीन में फिल्म 5 मई को रिलीज हुई है| इसकी आधिकारिक तौर पर पड़ोसी देश में पहली स्क्रीनिंग बीजिंग अंतर राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान हुई थी| जहां फिल्म को अद्भुत रिस्पॉन्स मिला था| बता दें कि आमिर चीन में भारत के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कलाकारों में शामिल हैं|
इस फिल्म ने अपनी शानदार कमाई से चीन में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं| दंगल को चीन में नए नाम से रिलीज किया गया है| वहां इसे Shuai jiao baba नाम मिला है जिसका हिंदी में मतलब है आओ बाबा कुश्ती लड़ें|
चीन में 7000 स्क्रीन्स पर इसे रिलीज किया गया था| वहां कुल मिलाकर 40000 स्क्रीन्स हैं इसलिए आमिर की फिल्म की रिलीज का पैमाना काफी बड़ा माना जा रहा था|
इससे पहले आमिर की फ़िल्म 3 इडियट्स को भी चीन में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था| फ़िल्म 3 इडियट्स, 1970 दशक के बाद, पहली भारतीय फिल्म थी जिसे चीन में रिलीज किया गया था|
आमिर खान की चीन में धाक है क्योंकि पीके, 3 इडियट्स और धूम 3 चीन बॉक्स ऑफिस पर शीर्ष तीन उच्चतम श्रेणी में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थीं| बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर प्रमुख भूमिका में हैं|
|