Visitors online: 005

PM मोदी चार यूरोपीय देशों की 6 दिवसीय यात्रा पर आज होंगे रवाना

Home » Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस साल के सबसे अहम विदेशी दौरे पर निकलेंगे| 29 मई से 3 जून तक पीएम मोदी जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे| कूटनीतिक और आर्थिक तौर पर देखा जाए तो यह दौरा काफी निर्णायक और अहम है| इसमें आर्थिक, रक्षा क्षेत्र, विज्ञान और आईटी, परमाणु ऊर्जा के एजेंडे शामिल हैं| मोदी इन देशों के बिजनेस टायकून को मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत भारत में कारोबार करने के लिए आमंत्रित भी करेंगे|
 
6 दिन में 4 देश; ये है PM मोदी का कार्यक्रम
 
- 29 और 30 मई को प्रधानमंत्री जर्मनी में रहेंगे|
- जर्मनी से 30 की रात में स्पेन के लिए रवाना हो जाएंगे| 
- 1 और 2 जून को प्रधानमंत्री का रूस में कार्यक्रम है|
- 2 जून की रात में पीएम मोदी फ्रांस पहुंचेंगे|
- इसके बाद मोदी कजाखिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होंगे|
- कजाखिस्तान में मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग से भी मुलाकात हो सकती है|
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक यानी अपने तीन साल के कार्यकाल में 45 देशों की यात्रा कर चुके हैं| इस दरम्यान करीब 3.5 लाख किमी की दूरी तय की है और करीब 10 प्रतिशत समय (119 दिन) विदेशों में गुजारे हैं|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links