Visitors online: 003

ज़ाकिर नाईक मलेशियाई नागरिकता की कोशिश में, NIA से बचने के लिए बदल रहा है ठिकाने

Home » Headlines

आतंकवाद के आरोपों में वांछित विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक ने मलेशिया की नागरिकता के लिए आवेदन किया है| यह जानकारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दी है| एनआईए ने कहा कि जब से एजेंसी ने जाकिर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने को लेकर इंटरपोल से संपर्क किया है तब से वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है|
 
सूत्रों ने कहा कि समझा जाता है कि प्रचारक का मलेशिया में स्थायी आवास है और अब उसने वहां की नागरिकता की मांग की है, लेकिन उसके आवेदन पर अभी तक कोई निर्णय नहीं किया गया है| उन्होंने कहा कि विवादास्पद प्रचारक के किसी भी देश की नागरिकता हासिल करने के प्रयासों को खत्म करने के लिए भारत सरकार अपने सभी राजनयिक चैनलों का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है| उन्होंने कहा कि मलेशिया के अधिकारी विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक के खिलाफ लंबित आतंकवाद के मामलों से अवगत हैं|
 
नाईक के खिलाफ आतंकवाद और धनशोधन के आरोपों की जांच चल रही है| उसके खिलाफ जांच शुरू होने के तुरंत बाद वह भारत से फरार हो गया था| सूत्रों ने कहा कि वर्तमान में उसके ठिकाने का पता नहीं है और समझा जाता है कि वह यूएई, सउदी अरब, अफ्रीकी ओर दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच यात्राएं करता रहता है|
 
विवादास्पद प्रचारक पर आरोप है कि उसने भड़काउ भाषण के माध्यम से नफरत फैलाई, आतंकवादियों का वित्त पोषण किया और कई करोड़ रूपये का धनशोधन किया| पड़ोसी देश बांग्लादेश में आतंकवादियों ने दावा किया था कि वे नाईक के भाषणों से प्रेरित होकर जिहाद कर रहे थे जिसके बाद एक जुलाई 2016 को वह भारत से फरार हो गया था|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links