Visitors online: 002

देवसेना को छोड़ बाहुबली ने थामने जा रहे हैं इस लड़की का हाथ !

Home » Headlines

बाहुबली-2 की कामयाबी के बाद फिल्म के हीरो प्रभास लड़कियों के दिलों पर राज करने लगे है| आलम ये है कि बॉलीवुड की खान तिकड़ी पर  भी ये तेलुगू स्टार भारी पड़ रहा है| बाहुबली-2 की हर लड़की अपने पति में प्रभास जैसा व्यक्तित्व खोज रही है| इसी का नतीजा है कि अभी प्रभास के पास शादी के करीब 6000 प्रपोजल आ चुके है| इसके अलावा मीडिया में भी प्रभास की शादी को लेकर तरह-तरह खबरें है| लेकिन अब जो खबर आ रही है| वो ना जाने कितनी लड़कियों का दिल तोड़ेगी| खबर है कि भारतीय सिनेमा का ये हंक अब शादी करने वाला|
 
जी हां आपने सही सुना है| बाहुबली प्रभास के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख व्यापारी और रासी सिमेंट के मालिक भूपति राजा की पोती का रिश्ता आया है| खबर है कि प्रभास ने इस रिश्ते के लिए हां भी कह दिया है| हालांकि अभी तक प्रभास या उनके परिवार की ओर से इस बारे में किसी का बयान नहीं आया है| प्रभास फिलहाल यूएस ट्रिप पर हैं| जहां से वो जल्द भारत वापसी कर सकते हैं|
 
बता दें कि हाल ही में प्रभास का नाम उनकी हीरोइन अनुष्का शेट्टी से जोड़ा जा रहा था| खबर थी कि एक समय पर अनुष्का और प्रभास का अफेयर था| अनुष्का प्रभास से शादी करना चाहती थीं| लेकिन प्रभास ने उन्हें दो साल तक रोके रखा| इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया| जब मीडिया में शादी की खबरें आईं तो अनुष्का इस बात से काफी नाराज हुईं| उन्होंने इस रूमर को फैलाने वाले शख्स को ढूंढ निकाला| ये शख्स उन्हीं की टीम का था| जिसे उन्होंने तुरंत बाहर निकाल दिया|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links