|
|
बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी का प्राइवेट प्लेन हादसे का शिकार होते-होते बच गया है| यह घटना महाराष्ट्र में हुई है| सनी लियोनी ने इस घटना को लेकर बताया है कि वो बाल-बाल बच गई हैं| सनी लियोनी के साथ उनके पति और दोस्त भी प्लेन में थे|
दुर्घटना की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है| इस घटना की पूरी जानकारी सनी लियोनी ने ट्वीट कर बताई है| उन्होंने पायलट की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है| सनी ने ट्विटर पर कहा "भगवान का शुक्र है कि हम सब जिंदा हैं| हमारा प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया था| अब हम ईश्वर को याद कर रहे हैं और वापस घर जा रहे हैं|" सनी वीडियो में बाल-बाल बचने के लेकर खुशी भी जाहिर कर रही है|
सनी ने इसके साथ ही पायलट को भी शुक्रिया कहा है| उनका कहना था कि सबकी जिंदगी बचाने और मुश्किल से निकालने के लिए पायलट ने शानदार काम किया है| उन्होंने घटना के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि जब पायलट भी प्रार्थना करने लगे तो यह सबसे बुरा अनुभव होता है|
|