|
|
किसी भी पत्रकार के लिए यह बहुत जरूरी होता है कि वह नामचीन व्यक्तियों का साक्षात्कार करने से पहले अपनी बुनियादी तैयारियां और पृष्ठभूमि की जांच करके उसके सामने जाए|लेकिन नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एनबीसी) की रिपोर्टर मेगिन केली बिना होमवर्क किए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लेने पहुंच गयीं| उन्होंने पीएम मोदी से एक ऐसा प्रश्न पूछा कि खुद मोदी भी हैरान रह गए और हंसने लगे| एनबीसी की रिपोर्टर मेगिन केली ने पीएम से इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछा कि क्या आप ट्वीटर पर हैं? रिपोर्टर के इस सवाल पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और पीएम मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए| सोशल मीडिया पर यह वीडियो खासा वायरल हो रहा है|
सेंट पीटर्सबर्ग में केली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से डिनर पार्टी के दौरान बात की| बातचीत के दौरान एक अजीब सी स्थिति तब पैदा हो गई जब पीएम मोदी ने केली की एक तस्वीर की तारीफ की जिसमें वो एक अंब्रेला के साथ थीं| केली ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पीएम से पूछ डाला, क्या आप ट्विटर पर हैं? केली के इस सवाल पर मोदी खिलखिलाकर हंस दिए| रिपोर्टर केली ने सेंट पीटर्सबर्ग के कॉन्स्टेंटिन पैलेस में डिनर पार्टी के दौरान मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करते हुए यह सवाल पूछा था जिसके बाद ट्वीटर पर यह बहुत तेजी के साथ वायरल हुआ|
एक शख्स ने, केली से सवाल किया कि सवाल का जवाब पाने के लिए पहले उनकी (मोदी की) प्रोफाइल देखिए, वहीं, एनबीसी इवेंट में पीएम मोदी को आमंत्रित करके पुतिन ने अमेरिका को एक संदेश देने की भी कोशिश की| हालांकि केली की इस टिप्पणी से ट्विटर पर उनकी जो खिंचाई हुई वो लंबे वक्त तक याद रहेगी|
|