Visitors online: 005

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: केजरीवाल के मंत्री सत्येन्द्र जैन से सीबीआई ने की पूछताछ

Home » Headlines

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज धन शोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन से पूछताछ की| सीबीआई सूत्रों ने कहा कि जैन सुबह करीब 11 बजे एजेंसी मुख्यालय पहुंचे| एजेंसी ने जैन के खिलाफ प्राथमिक जांच दर्ज की थी|
 
सीबीआई सूत्रों ने कहा कि आरोप है कि जैन प्रयास इंफो सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिये 2015-16 के दौरान बतौर लोक सेवक 4.63 करोड़ रुपए के धन शोधन में शामिल थे|
 
जैन ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पिछले महीने इस मामले में उनसे जुड़ी संपत्तियां कुर्क करने के बाद आरोप खारिज किये थे| प्राथमिक जांच आरोपों के बारे में सूचनाएं एकत्रित करने के लिए सीबीआई द्वारा पहला कदम होती है| अगर एजेंसी को लगता है कि इस मामले में पहली नजर में ठोस आधार है तो वह आरोपी के खिलाफ नियमित मामला दर्ज कर सकती है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links