|
|
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों में आज तड़के करीब 4.25 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया| भूकंप के झटके दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए| मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक जिले में था| भूकंप का केंद्र जमीन से 22 किलोमीटर की गहराई में था|
शुक्रवार तड़के जब दिल्ली और इससे सटे इलाकों में लोग गहरी नींद में डूबे थे तब अचानक लगे झटकों ने उन्हें चौंका दिया| राजधानी से सटे हरियाणा के रोहतक जिले में आए भूकंप ने आसपास के इलाकों को हिला दिया| राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए| भूकंप सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर आया| भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में 22 किलोमीटर गहराई में था| भूंकप के झटके से लोगों में दहशत फैल गई| पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी झटके महसूस किए गए हैं|
फिलहाल, इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है| भूकंप के झटके लगने पर जागे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा| रोहतक में जब अलसुबह अचानक पंखे, खिड़की-दरवाजे हिलने लगे तो लोग घबरा गए| वे घरों से बाहर निकल आए| कुछ लोगों ने तुरंत सोशल मीडिया पर इस भूकंप के बारे में पुष्टि करनी चाही तो कुछ ने अपने अनुभव साझा किए|
|