Visitors online: 003

यूरोपीय न्यूज नेटवर्क ने फैलायी शाहरुख की मौत की अफवाह, अभिनेता ने ली चुटकी

Home » Headlines

अभिनेता शाहरुख खान भी उन चर्चित शख्सों में शामिल हो गए जिनकी मौत की अफवाह फैलायी गयी| एक यूरोपीय न्यूज नेटवर्क ने खबर दी कि बॉलीवुड अदाकार की विमान हादसे में मौत हो गयी|
 
यूरोपीय न्यूज नेटवर्क ईआई पाइस टीवी ने ब्रेकिंग न्यूज खंड में कहा कि शाहरुख खान की सात अन्य लोगों के साथ एक निजी विमान से यात्रा करते वक्त हादसे में मौत|
 
अभिनेता ने अफवाहों और आनंद एल राय के साथ अपनी फिल्म के सेट पर छत के ढहने के बारे में ट्विटर पर प्रशंसकों से साझा किया|
 
शाहरुख ने अपनी एक मजाकिया तस्वीर के साथ ट्वीट किया, विमान हादसे, सेट पर जानलेवा हादसे के बावजूद बच गया| रविवार को राय की फिल्म के सेट पर फिल्म सिटी में छत का एक हिस्सा ढह गया| हादसे में वहां सेट पर दो लोग घायल हुए| शूटिंग कुछ समय के लिए बाधित हुयी और इस सप्ताह शूटिंग फिर शुरू होगी|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links