Visitors online: 001

पेरिस जलवायु करार : ट्रंप के फैसले पर पुतिन ने ली चुटकी, जानिए क्या कहा?

Home » Headlines

दुनिया भर के नेताओं ने जहां पेरिस जलवायु समझौते से हटने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की कड़ी आलोचना की, वहीं रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह इसका आंकलन नहीं करेंगे| उन्होंने ट्रम्प के फैसले पर चुटकी ली|

 
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आर्थिक मंच में उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने चुटीले अंदाज में कहा, "चिंता नहीं करें, खुश रहें|" उन्होंने कहा कि पेरिस जलवायु पर हुआ समझौता 2021 तक औपचारिक तौर पर प्रभावी नहीं होगा, जो देशों को वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी का मुकाबला करने के लिए रचनात्मक समाधान के साथ आने के लिए वर्षों का वक्त देता है|
 
पुतिन ने कहा, "पारिस्थितिकी तंत्र पर दवाब बढ़ रहा है और मानव के कृत्य के नतीजे के तौर पर और प्राकृतिक प्रक्रिया के नतीजे के तौर पर इन सवालों पर गहरा अध्ययन, शोध और विश्लेषण करने की जरूरत है| यह साफ है कि अपनी राजनीति, अपनी समग्र कार्रवाई रूपरेखा को मजबूत करने के दौरान हमें जिम्मेदार और असरदार होना चाहिए|"
 
पुतिन ने कहा कि रूस में बहुत ठंड है और बारिश हो रही है| उन्होंने मजाक में कहा कि भविष्य में वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी की जिम्मेदारी ट्रंप पर होगी| उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब हम दोष उन पर तथा अमेरिकी साम्राज्यवाद पर डाल सकते हैं| यह उनका दोष है|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links