Visitors online: 005

CBSE बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं परीक्षा के नतीजे, तैयारियां पूरी

Home » Headlines

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) शनिवार को दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा| सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी| उन्होंने बताया कि नतीजे तीन जून को सुबह घोषित किए जाएंगे| इस साल कुल 16,67,573 विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हुए हैं| सीबीएसई ने 28 दिसंबर को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे|
 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं परीक्षा के नतीजे जारी करने करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं| बोर्ड की ओर से जारी की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बोर्ड आज दोपहर से पहले परीक्षाओं के नतीजे जारी कर देगा| बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in और www.cbseresults.nic.in और रिजल्ट वेबसाइटों पर परीक्षा परिणाम जारी करेगा, जहां परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं| अगर आपने भी परीक्षा में भाग लिया है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रिजल्ट देख सकते हैं| 
 
बोर्ड परीक्षा के नतीजे फोन, मैसेज, ईमेल या वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं| वेबसाइट के माध्यम से नतीजे देखने के लिए आपको वेबासइट www.cbseresults.nic.in, www.cbse.nic.in पर जाकर प्रक्रिया फॉलो करनी होगी, उसके बाद नतीजे देखे जा सकते हैं| वहीं एसएमएस या ई-मेल से रिजल्ट देखने के लिए आपको पहले आपका नंबर या ईमेल रजिस्टर करना होगा और उसके बाद रजिस्टर एड्रेस पर आपको रिजल्ट भेज दिया जाएगा|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links