|
|
अभिनेत्री सन्नी लियोन का कहना है कि जर्मनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान प्रियंका चोपड़ा के कपड़ों को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग अनुचित है|
प्रियंका ने हाल ही में बर्लिन में मोदी से मुलाकात की थी और अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक तस्वीर साझा की थी| हालांकि, अभिनेत्री के छोटे कपड़ों को लेकर उन्हें कुछ वर्गों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और मुलाकात के लिए उचित कपड़े नहीं पहनने पर उनकी खिंचाई की गयी थी| सन्नी ने कहा कि अगर मोदी को इससे कोई समस्या थी तो उन्होंने इस पर आपत्ति व्यक्त किया होता|
उन्होंने यहां पर संवाददाताओं को बताया, हमने इस देश का प्रधानमंत्री एक बहुत स्मार्ट व्यक्ति को चुना है| अगर उन्हें इससे समस्या थी तो उन्हें कुछ कहना चाहिए था| लेकिन उन्होंने नहीं कहा और मैं नहीं समझती हूं कि किसी व्यक्ति को ट्रोल करने का अधिकार है| जिस्म 2 की अभिनेत्री ने बताया कि प्रियंका एक स्मार्ट महिला है जिन्हें समाज के बारे में बहुत कुछ पता है| सन्नी लियोन ने कहा कि प्रियंका को उनके काम के आधार पर मूल्यांकन करें ना कि उनके कपड़ों के आधार पर| लियोन गुरुवार शाम पेटा के एक कार्यक्रम में बोल रही थीं|
|