Visitors online: 005

कोहली ने पेप्सी को दिया जोर का झटका, बोले- जो खुद नहीं पी सकता दूसरों को पीने के लिए कैसे कह सकता

Home » Headlines

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पेप्सी को जोरदार झटका दिया| विराट पिछले छह साल से पेप्सी से जुड़े रहे अब वे पेप्सी का ऐड नहीं करेंगे| उन्होंने कहा, अगर मैं जो चीजें खुद नहीं खाता पीता, उसे दूसरों को खाने के लिए कैसे कह सकता? उन्होंने कहा, सिर्फ अपनी कमाई के लिए लोगों से इन्हें खाने-पीने के लिए कैसे कह सकता? उन्होंने कहा, इससे पहले मैंने जिन चीजों को अपनाया, मैं नाम नहीं लेना चाहूंगा, लेकिन अब मुझे लगता है कि अब उनसे खुद को जुड़ा नहीं पाता हूं|
 
दरअसल, शक्कर और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों से स्वास्थ्य के खतरों पर बढ़ती चर्चा के बीच कोहली ने यह फैसला किया है| विराट पिछले छह साल से पेप्सी से जुड़े रहे| कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद पेप्सी उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाना चाहती थी| कोहली फिलहाल 18 ब्रैंड से जुड़े हैं| जिनमें एमआरएफ टायर्स, टिसॉट वॉचेज, प्यूमा स्पोर्ट्स गीयर, कोलगेट ऑरल केयर, ऑडी कार्स और सैमसनाइट लगेज जैसे ब्रैंड्स शामिल हैं| इंग्लैंड में आईसीसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहे कोहली ने कहा कि जब मैंने अपना फिटनेस टर्नअराउंड शुरू किया, तो शुरुआती दिनों में यह मेरे लिए लाइफस्टाइल से बड़ी बात थी| लेकिन जब कुछ इससे हटकर होता है, तो मैं उसका भागीदार बनना नहीं चाहूंगा|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links