Visitors online: 004

NDTV के प्रमोटर प्रणय रॉय के घर सीबीआई का छापा, बैंक से फ्रॉड और फंड डायवर्जन का आरोप

Home » Headlines

सीबीआई ने सोमवार (5 जून) को एक निजी बैंक को नुकसान पहुंचाने के आरोपों के चलते एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय के दिल्ली स्थित आवास और तीन अन्य स्थानों पर स्थित परिसरों में तलाशी ली| एनडीटीवी ने इस कदम को पुराने आरोपों पर परेशान करने वाली कार्रवाई करार दिया|
 
सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने आईसीआईसीआई बैंक को कथित तौर पर 48 करोड़ रूपए का नुकसान पहुंचाने के मामले में रॉय, उनकी पत्नी राधिका और आरआरपीआर होल्डिंग्स के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है| उन्होंने कहा कि एजेंसी दिल्ली और देहरादून में चार स्थानों पर तलाशी ले रही है|
 
एनडीटीवी ने एक बयान में कहा, आज (सोमवार, 5 जून) सुबह सीबीआई ने पुराने अंतहीन झूठे आरोपों के आधार पर एनडीटीवी एवं उसके प्रमोटरों के संगठित उत्पीड़न को और अधिक बढ़ा दिया| बयान में कहा गया कि एनडीटीवी और उसके प्रमोटर विभिन्न एजेंसियों की ओर से की जा रही इस बदले की कार्रवाई के खिलाफ लगातार लड़ते रहेंगे|
 
इसमें कहा गया, हम भारत में लोकतंत्र और बोलने की स्वतंत्रता को बुरी तरह से कमजोर कर देने के इन प्रयासों के आगे घुटने नहीं टेकेंगे. भारत के संस्थानों और भारत जिन चीजों के लिए खड़ा है, उन्हें बर्बाद करने की कोशिश करने वालों के लिए हम एक संदेश देना चाहते हैं- हम अपने देश के लिए लड़ेंगे और इन ताकतों पर जीत हासिल करेंगे| दिल्ली और देहरादून के 4 ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है|
 
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 8.00 बजे के करीब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की टीम एनडीटीवी न्यूज़ चैनल के प्रमोटर प्रणय रॉय के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित घर पहुंची और छापेमारी की| प्रणय रॉय पर फंड डायवर्जन और बैंक से फ्रॉड का आरोप है| सीबीआई सूत्रों के मुताबिक प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने आईसीआईसीआई बैंक से 48 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है|
 
सीबीआई की टीम प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय से बैंक से धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ कर रही है| सीबीआई की टीम दिल्ली और देहरादून के चार ठिकानों पर छापे मारे हैं| सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के खिलाफ बैंक से फ्रॉड करने के मामले में केस दर्ज किया है|
 
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा प्रावधानों का उल्लंघन करने को लेकर एनडीटीवी के खिलाफ 2,030 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया था| ईडी का ये नोटिस प्रणय रॉय, राधिका रॉय और सीनियर एग्जीक्यूटिव केवीएल नारायण राव के खिलाफ जारी किया गया था| प्रणय रॉय पर फंड डायवर्जन और बैंक से फ्रॉड का आरोप है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links