|
|
सलमान खान के साथ फिल्म लकी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्नेहा उलाल पिछले चार सालों से फिल्मी दुनिया से नदारद है| साल 2005 में जब सलमान खान की फिल्म लकी आई तो इसमें दिखने वाली स्नेहा उलाल के खूब चर्चे हुए| चर्चे की वजह थी स्नेहा उल्लाल की शक्ल का ऐश्वर्या राय की शक्ल से मिलना| हालांकि, इस फिल्म और ऐश्वर्या राय से शक्ल मिलने के बावजूद अभिनेत्री को कुछ खास फायदा नहीं हुआ|
अपनी शक्ल-ओ-सूरत को लेकर स्नेहा ने खूब सुर्खियां बटोरी| साल 2014 में आई तमिल फिल्म में अभिनेत्री दिखाई दी थीं| उसके बाद से अभिनेत्री लाइम-लाइट से गायब हो चुकी थीं| द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अब लगभग चार साल बाद अभिनेत्री दोबारा एक टॉलीवुड फिल्म के साथ पारी की शुरुआत कर रही हैं|
हाल ही में हैदराबाद टाइम्स से बातचीत में स्नेहा उल्लाल ने कहा, मैं एक बात साफ कर देना चाहूं कि यह वापसी नहीं है| वापसी तब होता जब आप किसी चीज को जानबूझकर छोड़ देते हैं और दोबारा वापस आने की कोशिश करते हैं| लेकिन मैंने कभी भी इंडस्ट्री को नहीं छोड़ा| मैं अपने हेल्थ प्रॉबल्म की वजह से फिल्मों से दूर थी| मेरे कई फैंस मुझ से पूछ रहे थे कि मैं कहां हूं| मैं चार सालों तक कहां गायब थी| मैं फिल्में क्यों नहीं कर रही थी| ठीक है अब मैं यहां हू|
स्नेहा ने बताया कि उन्हें ऑटो-इम्यून डिसऑर्डर था| उन्होंने कहा, यह एक खून से जुड़ी हुई बीमारी है जिसमें मेरा अपना इम्यून सिस्टम ही मुझे बीमार रखता था| मेरा खून इतान कमजोर हो गया था कि मैं अपने पैर पर 30 से 40 मिनट से अधिक खड़ी नहीं रह सकती थी| इसी की वजह से मुझे फिल्म करना रोकना पड़ा और अपने इलाज पर ध्यान देना शुरू किया, क्योंकि ऐसे वक्त में फिल्म करना सही नहीं था|
अभिनेत्री ने आगे कहा, कुछ ऐसा भी समय आया जब मैं अच्छी नहीं दिखती थी| इसलिए मैंने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया| मैंने इवेंट अडेंट करना बंद कर दिया| कई अवार्ड फंक्शन को मिस किया, क्योंकि आप अभिनेत्री हैं और आपको हमेशा अच्छा दिखना होता है|
|