|
|
फिल्म अभिनेता और बीजेपी सांसद परेश रावल ने पाकिस्तानी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने के बयान से पल्ला झाड़ लिया है| समाचार एजेंसी एएनआई से परेश रावल ने कहा है कि मैंन कभी नहीं कहा कि मैं पाकिस्तानी फिल्मों में काम करना चाहता हूं और ना ही मेरी ऐसी कोई चाहत है|
परेश रावल ने कहा कि मैं सिर्फ पाकिस्तानी टीवी सीरियल हमसफर को पसंद करता हूं| मैंने कभी नहीं कहा कि हमारे टीवी सीरियल्स बोरिंग होते है, मैंने सिर्फ इतना कहा कि हमारे सीरियल्स थोड़े स्लो हैं| आपको बता दें कि बुधवार दोपहर मीडिया में ये खबर थी कि अभिनेता से राजनेता बने परेश रावल ने कहा कि कलाकार और क्रिकेटर बम नहीं फेंकते और वह पाकिस्तानी धारावाहिकों और फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे| रावल ने बताया था कि, हां, मैं पाकिस्तानी फिल्मों और धारावाहिकों में काम करना पसंद करूंगा| मैं हमसफर जैसे सभी पाकिस्तानी धारावाहिकों को पसंद करता हूं, जिस तरह वे अभिनय करते हैं, कहानी, लेखन, भाषा..यह सब कुछ अच्छा है| मुझे महसूस होता है कि हमारे शो उबाऊ हैं|
उन्होंने कहा था कि, कलाकार और क्रिकेटर बम नहीं फेंकते| वे आतंकवादी नहीं हैं, बजाय इसके वह दोनों देशों के बीच की दूरी को पाटते हैं| जब मन अच्छा न हो तब उस मुद्दे को उठाने का क्या औचित्य है? यह बेहतर है कि आप अपने देश के साथ रहें| अभिनेता ने कहा कि वह पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध के पक्ष में नहीं है|
|