Visitors online: 002

चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत के लिए मुश्किल हुई सेमी की डगर, श्रीलंका ने 7 विकट से दी मात

Home » Headlines

आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी ग्रुप 'बी' के एक अहम मुकाबले में गुरुवार (8 जून) को ओवल मैदान पर श्रीलंका ने भारत को सात विकेट से हराकर सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखीं| भारत ने शिखर धवन के 125 रन और रोहित शर्मा तथा महेंद्र सिंह धोनी के अर्धशतकों के दम पर छह विकेट पर 321 रन बनाये| जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 48.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 8 गेंद शेष रहते 322 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया| श्रीलंका की ओर से कुसाल मेंडिस ने सर्वाधिक 89 रन (93 गेंद) बनाए, जबकि गुणातिलके और कुसाल परेरा (रिटायर्ड हर्ट) ने क्रमशः 76 व 47 रनों का योगदान दिया| मेंडिस को उनकी शानदार बल्लाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' घोषित किया गया|
 
वहीं असेला गुणरत्ने 34 रन (21 गेंद, 2 चौका, 2 छक्का) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 52 रन (45 गेंद, 6 चौका) बनाकर नाबाद रहे| भारत की ओर से कोई भी गेंदबाज श्रीलंका के बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाने में कामयाब नहीं हुआ| श्रीलंका का एकमात्र विकेट भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किया, जबकि दो अन्य विकेट रन आउट से मिले| भारत के हार्दिक पांड्या ने सात ओवर में 51 रन और रविंद्र जडेजा ने छह ओवर में 52 रन दे डाले| आत्ममुग्धता के शिकार भारतीय गेंदबाजों में अनुशासन की कमी नजर आई और इसका श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links