|
|
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर जल्द ही "द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर" किताब पर आधारित फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे| यह किताब संजय बारू ने लिखी है जो 2004 से 2008 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे|
संजय बारू की किताब पर बन रही इस फिल्म का पहला लुक अनपुम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें अनुपम खेर बिल्कुल मनमोहन सिंह के अंदाज में नजर आ रहे हैं| पहले लुक में मनमोहन सिंह के साथ-साथ सोनिया गांधी को भी पोस्टर में जगह दी गई है| हालांकि फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार कौन निभा रहा है इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है|
बता दें, नवोदित निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे इस फिल्म का निर्देशन करेंगे| राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार हंसल मेहता फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं|
|