Visitors online: 004

सेना प्रमुख बोले- सोशल मीडिया के जरिये भड़काया जा रहा है कश्मीरी युवाओं को

Home » Headlines

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में ट्रेनिंग लेने वाले 490 जांबाज कैडेट शनिवार को पास आउट हो गए| देहरादून स्थित आईएमए में पासिंग आउट परेड में 423 जांबाज अफसर भारतीय सेना का मुख्य अंग बन गए| सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड की सलामी ली|
 
इस मौके पर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि कश्मीर में युवाओं को सोशल मीडिया के जरिये भड़काया जा रहा है| उन्होंने पासिंग आउट परेड में सफल युवा सैन्य अधिकारियों से परम्परागत और गैर परम्परागत चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया| पत्रकारों से बातचीत में सेना प्रमुख ने कहा कि सोशल मीडिया पर हो रहा दुष्प्रचार कश्मीर के युवाओं को भड़का रहा है| सेना वहां लोगों की रक्षा के लिए है, न कि उनसे उलझने के लिए| प्रयास किये जा रहे हैं कि युवाओं को सेना सही राह पर ले आए| हालांकि हालात पहले से बेहतर हुए है|
 
सेना में महिलाओं की भर्ती पर सेना प्रमुख ने कहा कि विभिन्न घरेलू मोर्चों पर जूझने के लिए महिला जवानों की जरूरत पड़ती है| सेना में महिला जवानों की भर्ती के लिए पहले महिला पुलिस जवान भर्ती की जाएंगी| फिर प्रयोग सफल होने पर उन्हें सेना की मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा| उन्होंने कहा कि सेना के ऑपरेशन के दौरान कई बार महिलाएं सामने आ जाती हैं इसलिए हमें सेना में महिलाओं की भी जरूरत है|
 
चीनी हेलीकॉप्टर की भारतीय वायु सीमा क्षेत्र में घुसपैठ पर सेना प्रमुख ने कहा कि कभी-कभी चीनी हेलीकॉप्टर हमारे नभ क्षेत्र का इस्तेमाल करते हैं| हम भी उनके नभ क्षेत्र का इस्तेमाल करते हैं| लेकिन परसेप्सन से लगता है कि चीन हमारी सीमा का उल्लंघन कर रहा है| उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास आधुनिक तकनीक हो और उसका सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो आवाम को इतनी तकलीफ नहीं होगी, हम सक्षम होंगे|
 
इससे पहले भारत माता तेरी कसम, तेरे रक्षक बनेंगे हम आइएमए के इस गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है| एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हरे शख्स के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे|
 
शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 423 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए| इसके साथ ही 67 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए| सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ| ट्रेनिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित भी किया गया|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links