Visitors online: 003

ट्रंप ने कतर को दी चेतावनी, आतंकवाद का वित्त पोषण करना बंद करो

Home » Headlines

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कतर इतिहास में लंबे समय से आतंकवाद का वित्तपोषण करता आया है| उन्होंने इस छोटे से खाड़ी देश और अन्य देशों से कहा कि वे आतंक का वित्त पोषण तत्काल बंद करें|
 
रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस जोहानिस के साथ व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से ट्रंप ने कहा, "आतंकवाद का वित्तपोषण बंद करें, हिंसा का पाठ पढ़ाना बंद करें, हत्याएं करना बंद करें| ट्रंप ने आरोप लगाया कि आतंकवाद का सबसे ज्यादा वित्त पोषण कतर कर रहा है|
 
ट्रंप की ये टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं जब उनके शीर्ष राजनयिक रैक्स टिलरसन ने सउदी अरब और उसके अन्य क्षेत्रीय सहयोगियों से कतर के साथ गतिरोध में नरमी लाने का अनुरोध किया है और कहा है कि इससे क्षेत्र में अमेरिकी सेना की गतिविधियां तथा इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है| बहरीन, मिस्र, सउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने कतर से संबंध खत्म कर लिए हैं और उस पर कट्टरपंथी समूहों का साथ देने का आरोप लगाया है|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links