Visitors online: 001

कंसास में भारतीय का मर्डर करने वाले पर आरोप तय, फांसी या उम्रकैद के आसार

Home » Headlines

22 फरवरी को कंसास सिटी के एक बार में भारतीय इंजीनियर पर फायरिंग कर उसकी हत्या करने वाले शख्स पर हेट क्राइम और हथियार रखने के आरोप तय कर दिए गए हैं। शख्स एडम पुरिंटन ने श्रीनिवास कुचीभोतला, उनके दोस्त आलोक मदसानी और एक अन्य पर फायरिंग की थी। श्रीनिवास की मौत हो गई थी, जबकि बाकी दो जख्मी हो गए थे। श्रीनिवास हैदराबाद के रहने वाले थे। एडम को फांसी या उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है। एक अमेरिकी भी जख्मी हुआ था|
 
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, फेडरल ग्रैंड ज्यूरी ने 51 साल के एडम पुरिंटन पर शुक्रवार को आरोप तय किए। एडम कंसास में ओलाथे का रहने वाला है। डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की तरफ से एडम पर तय किए गए अभियोग में कहा गया है कि उसने श्रीनिवास को गोली मारी, उनकी हत्या की, एक और भारतीय आलोक मदसानी की भी जान लेने की कोशिश की। एडम ने ऐसा उनके कलर, रिलिजन और नेशनलिटी की वजह से किया। एडम ने फेडरल फायरआर्म्स लॉ का भी वॉयलेशन किया। उसने अपना जुर्म कबूल किया है| इस घटना में जख्मी होने वाला तीसरा शख्स इयान ग्रिलॉट (24) नाम का एक अमेरिकी था, जिसने भारतीयों को बचाने की कोशिश की थी।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links