Visitors online: 003

"टॉयलेट : एक प्रेम कथा" का ट्रेलर लॉन्च, शौचालय पर जोरदार संदेश

Home » Headlines

सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म "टॉयलेट : एक प्रेम कथा" का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया| बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का ट्रेलर वीडियो आज रिलीज कर दिया गया| फेसबुक पर इसे टी-सीरीज के आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किया गया| 
 
फिल्म शौचालय को घर-घर पहुंचाने के संदेश पर बनी है| फिल्म में अक्षय कुमार की शादी भूमि पेडनेकर से होती है लेकिन घर में टॉयलेट ना होने की वजह से पति-पत्नी और परिवार के बीच समस्याएं शुरु हो जाती है| फिल्म में यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि आखिर क्यों घर में शौचालय की जरूरत सबसे ज्यादा है| ट्रेलर के एक सीन में अक्षय कुमार कहते हैं, "आशिकों ने तो आशिकी के लिए ताजमहल बना दिया, हम एक संडास न बना सके|"
 
फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के 30 मिनट के अंदर ट्रेलर को ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं| कमेंट बॉक्स में आ रही प्रतिक्रियाओं के आधार पर यह कहा जा सकता है कि ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है|
 
अक्षय और भूमि पेडनेकर अपने-अपने किरदार में जंच रहे हैं| अक्षय, भूमि के अलावा फिल्म में दिवेंदु शर्मा, सुधीर पांडे, शोभा खोटे और अनुपम खेर महत्वपुर्ण भूमिका में हैं| फिल्म का ट्रेलर भारत-दक्षिण अफ्रिका मैच के दौरान इनिंग ब्रेक में किया गया| चैम्पियंस ट्रॉफी के महत्वपूर्ण मैच में अक्षय अपनी फिल्म का प्रचार करने पहुंचे हैं|
 
ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है| हाल ही में अक्षय कुमार पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर पीएम से बात भी की थी|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links