Visitors online: 002

भारत-दक्षिण अफ्रीका का मैच देखने पहुंचे विजय माल्या, लगे चोर-चोर के नारे

Home » Headlines

भारतीय कोर्ट द्वारा भगोड़ा साबित किए जा चुके शराब कारोबारी विजय माल्या आज जब लंदन में भारत और द. अफ्रीका के बीच मुकाबला देखने के लिए पहुंचे| माल्या जब स्टेडियम में एंट्री कर रहे थे, तो वहां मौजूद भारतीय दर्शकों ने "चोर-चोर" चिल्‍लाना शुरू कर दिया|
 
मैच देखने आए कुछ दर्शक विजय माल्या के साथ फोटो खिचवा रहे थे तो कुछ ऐसे भी थे जो चोर-चोर के नारे लगा रहे थे| इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया| आप भी देखें विजय माल्या के आने पर लोग कैसे नारेबाजी करने लगे|
 
माल्या पर विभिन्न बैंकों का 9000 करोड़ से अधिक का बकाया है| माल्या दो मार्च 2016 को भारत से ब्रिटेन चले गए थे| सी.बी.आई. ने उनके खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं| एक तो आई.डी.बी.आई. बैंक से जुड़ा है जबकि दूसरा मामला भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले समूह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था| विजय माल्या पिछले साल दो मार्च से देश छोड़कर फरार हैं| वो ब्रिटेन में रह रहे हैं| भारत ने माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिशें जारी रखी हैं, लेकिन अब तक सफलता हासिल नहीं हुई है|

 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links