|
|
दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है| संदीप दीक्षित ने आर्मी चीफ को "सड़क का गुंडा" कहा| दिल्ली के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित पाकिस्तान के संबंध में अपना पक्ष रख रहे थे| उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ही चीज कर सकता है कि जाके ऊल जलूल की इस तरह की हरकतें करे| और अपनी बयानबाजी दे| आगे संदीप दीक्षित ने कहा कि खराब तब लगता है कि जब हमारे भी थल सेना अध्यक्ष एक सड़क के गुंडे की तरह बयान देते हैं|
उन्होंने कहा कि ऐसे बयान पाकिस्तान सेना प्रमुख दे तो दे, उनकी तो फौज में क्या रखा है साहब| वो तो एक माफिया टाइप के लोग हैं लेकिन हमारे सेना अध्यक्ष भी इस तरह के बयान क्यों देते हैं वो मुझे लगता है| हमारे में सभ्यता है, सौम्यता है, गहराई है, ताकत है| हमारा देश दुनिया के देशों में एक आदर्श देश बनके सामने निकलता है| अगर हम भी फिर इस तरह की हरकत करें तो फिर औच्छी लगती है| हालांकि बयान देने के थोड़ी देर बाद ही संदीप दीक्षित ने मांफी मांगते हुए कहा कि मैं अपना बयान वापस लेता हूं|
संदीप दीक्षित ने अपने अगले ट्वीट में लिखा - "मैं वास्तव में विश्वास करता हूं कि जो मैंने कहा वह गलत था| इसलिए मैं माफी मांगता हूं और बयान वापस लेता हूं|" उधर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा| उन्होंने लिखा, "कांग्रेस पार्टी के साथ क्या समस्या है? कांग्रेस ने आर्मी चीफ को सड़क का गुंडा कहने की हिम्मत कैसे की|"
गौरतलब है कि पिछले दिनों इतिहासकार पार्थो चटर्जी ने भी एक लेख में कश्मीर में मानव ढाल वाली घटना के संदर्भ में जनरल रावत की तुलना डायर से कर दी थी| सेना के पूर्व अफसरों की तरफ से इसकी तीखी आलोचना की गई. वहीं पार्थो चटर्जी ने कहा था कि वह अपने विचारों पर कायम हैं|
|