Visitors online: 003

सौरव गांगुली से शर्त हारे शेन वॉर्न, अब पूरे दिन पहननी पड़ेगी इंग्लैंड की जर्सी

Home » Headlines

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न इंग्लैंड टीम की जर्सी पहने नजर आएंगे| शेन वॉर्न ऐसा पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली से शर्त हारने की वजह से करेंगे| दरअसल शेन वॉर्न और सौरव गांगुली के बीच शर्त लगी थी कि अगर स्टीव स्मिथ की टीम ग्रुप मैच में अपने कट्टर विरोधी इंग्लैंड से हार जाती है तो वह पूरे एक दिन इंग्लैंड की जर्सी पहनेंगे| वॉर्न ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया और भारत चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेलेंगे| वहीं, गांगुली ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया की तुलना में इंग्लैड ज्यादा मजबूत दावेदार है|
 
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के हाथों डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 40 रन से हार का सामना करना पड़ा था| इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूदा टूर्नामेंट से बाहर भी हो गई| ऑस्ट्रेलिया की हार के साथ ही शेन वॉर्न भी शर्त हार गए और अब उन्हें अपनी इंग्लैंड की जर्सी पहनने वाली बात को मानना पड़ेगा| हालांकि वॉर्न इसके लिए तैयार भी है और उन्होंने इस बात का ऐलान खुद ही अपने ट्विटर अकाउंट पर भी किया|
 
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कुछ भी ठीक नहीं रहा| ऑस्ट्रेलिया के तीनों ही मैचों में बारिश ने बाधा डाली| पहले दोनों मैच तो बारिश के चलते धुल ही गए| इंग्लैंड की खिलाफ भी एक समय ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत थी, लेकिन फिर मोर्गन और स्टोक्स ने धमाकेदार पारियां खेलते हुए ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को मात दी बल्कि ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर भी कर दिया|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links