Visitors online: 003

टैंक भेदने में सक्षम "नाग" मिसाइल का परीक्षण सफल, लगा सकती है 7 किमी दूर तक अचूक निशाना

Home » Headlines

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मंगलवार (13 जून) को टैंक भेदी मिसाइल "नाग" का राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र के रेगिस्तान में सफल परीक्षण किया| रक्षा सूत्रों ने बताया, "मिसाइल ने आज के मिशन में लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया|"
 
इस अत्याधुनिक मिसाइल के परीक्षण के मौके पर डीआरडीओ, रक्षा प्रयोगशाला (जोधपुर) के वैज्ञानिक, शस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य लोग उपस्थित थे| रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार जी सतीश रेड्डी ने कहा कि इस सफल परीक्षण से देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूती मिली है| डीआरडीओ के प्रमुख डॉक्टर क्रिस्टोफर ने मिशन का हिस्सा रही टीम को बधाई दी|
 
रक्षा सूत्रों के मुताबिक तीन में से दो परीक्षण में नाग मिसाइल अपने लक्ष्य को भेदने में सफल रहा, जबकि एक निशाना चूक गया| सात किलोमीटर के दायरे में लक्ष्य को निशाना बनाने के लिए मिसाइल का परीक्षण किया गया था| इससे पहले तीसरी पीढ़ी की इस मिसाइल का परीक्षण चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में किया गया था| 8 जुलाई 2013 को इस श्रृंखला के मिसाइल का पोकरण में परीक्षण किया गया था|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links