Visitors online: 004

पत्नी किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने अलग तरह से दी बधाई, बयां किया दर्द !

Home » Headlines

फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर का आज जन्मदिन है| इस मौके पर उन्हें दुनिया भर से बधाई संदेश मिले हैं| अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर के चाहने वालों ने उन्हें लंबी उम्र और कामयाब करियर की कामना की है| किरण को अनुपम खेर ने भी जन्मदिन की बधाई दी है| लेकिन ट्विटर पर दिये गये अनुपम खेर का यह बधाई संदेश आम तौर पर बोले जाने वाले हैप्पी बर्थ डे से हटकर है| अनुपम द्वारा दी गए बधाई संदेश में एक पति का दुख झलक रहा है| अनुपम खेर ने किरण खेर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चंडीगढ़ के फायदे में उनका नुकसान हो गया|
 
अनुपम खेर ने ट्वीटर पर किरण खेर को टैग करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थ डे किरण, तुम्हें खुशियां, शांति और तंदुरुस्ती मिले| चंडीगढ़ का फायदा हमारा नुकसान है, लेकिन अपना बेहतरीन काम जारी रखो|"
 
अगर आप अनुपम के इस ट्वीट में अनुपम का दर्द नहीं समझ पाए तो हम आपको बताते है| दरअसल अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर चंडीगढ़ से सांसद है| 2014 के लोकसभा चुनाव में किरण खेर ने कांग्रेस के पवन बंसल और आम आदमी पार्टी की नेता और अभिनेत्री गुल पनाग को शिकस्त दी और बीजेपी की सांसद बनीं| बना दें कि सांसद होने की वजह से किरण खेर का ज्यादा वक्त चंडीगढ़ में ही गुजरता है, जबकि फिल्मों में व्यस्तता की वजह से अनुपम खेर मुंबई में रहते हैं| ऐसे में पति-पत्नी एक दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पाते| शायद इसी वजह से अनुपम खेर ने लिखा है कि चंडीगढ़ के फायदे में उनका नुकसान हो गया|
 
लेकिन अनुपम ने किरण द्वारा सांसद के रूप में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए भी कहा| अनुपम ने किरण खेर से कहा है कि बतौर जनप्रितिनिधि उन्हें अपने अच्छे काम जारी रखने चाहिए|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links