Visitors online: 004

J&K : रंगरेथ में पथराव कर रही भीड़ पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक की मौत

Home » Headlines

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके रंगरेथ क्षेत्र में पथराव कर रही भीड़ पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई| पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रंगरेथ में युवकों के एक समूह ने सुरक्षा बलों के वाहनों पर पथराव किया| सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाईं जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया था|
 
अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से जख्‍मी नजीर अहमद को गंभीर हालत में सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया था, जहां 15-16 जून की रात को उसने दम तोड़ दिया| इससे पहले गुरुवार को पुलिस दलों पर दो अलग-अलग आतंकी हमलों में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए| श्रीनगर के हैदरपुरा इलाके में पुलिस टीम पर हुए आतंकी हमले में सज्जाद नाम के पुलिस कर्मी शहीद हो गए| हैदरपुरा में आतंकियों ने पुलिस पर गोलीबारी की जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, इनमें से सज्जाद ने दम तोड़ दिया|
 
वहीं कश्मीर के गुलगाम में संदिग्ध आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाई जिससे उनकी मौत हो गई| पुलिस के जवान शबीर अहमद डार छुट्टियों पर घर आए थे और आतंकियों ने उन्हें करीब से गोली मारी| सूत्रों के मुताबिक इस घटना के तत्काल बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| शबीर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG)से जुड़े हुए थे|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links