|
|
मशहूर कॉमेडी सीरियल "द कपिल शर्मा शो" का अहम हिस्सा रहे कॉमेडियन ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर एक तस्वीर शेयर की है| इस तस्वीर को उन्होंने अपने जीवन की सबसे बेहतर तस्वीर करार दिया है|
चंदन प्रभाकर ने अपनी नन्ही बेटी की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है| आपको बता दें कि चंदन प्रभाकर 31 मार्च को पिता बने थे| यह दूसरा मौका है जब चंदन ने अपनी प्यारी सी बेटी की क्यूट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है|
चंदन और उनकी पत्नी नंदिनी अपने इस पहले बच्चे के जन्म के बाद से बेहद खुश हैं| चंदन ने अपनी बेटी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है| "यह मेरी जिंदगी का सबसे बढ़िया फ्रेम हैЕभगवान का शुक्रिया|"
चंदन कपिल शर्मा के शो में एक चाय वाले का किरदार निभाते थे| चंदन प्रभाकर और कपिल शर्मा के बचपन के साथी हैं| कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए विवाद के बाद भी चंदन कपिल के पक्ष में खड़े दिखे थे|
|