Visitors online: 003

तो इस कारण चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नहीं पहुंच सकी बांग्‍लादेश टीम

Home » Headlines

भारत ने गुरुवार को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बांग्‍लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली| अब खिताबी मुकाबले के लिए टीम इंडिया की टक्‍कर कल यानी रविवार को पाकिस्‍तान से होगी| हार के बाद बांग्‍लादेश के खिलाडि़यों ने मंथन किया तो एक क्रिकेटर ने टीम के परफारमेंस को सबसे ज्‍यादा निराश किया है|
 
बांग्‍लादेशी अखबारों के मुताबिक तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की नाकामी सेमीफाइनल में हार का सबसे बड़ा कारण रही| सेमीफाइनल से पहले रहमान ने उम्‍मीद जताई थी कि चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ उनकी ऑफ कटर गेंदबाजी कमाल दिखाएगी, लेकिन टीम की हार के साथ ही उनका यह विश्वास टूट गया|
 
भारतीय बल्‍लेबाजों ने रहमान के छह ओवर में 53 रन जड़ डाले| इस दौरान रहमान को एक भी विकेट नसीब नहीं हुआ और वो सबसे फ्लॉप गेंदबाज साबित हुए| इतना ही नहीं सेमीफाइनल से पहले खेले गए मुकाबलों में भी मुस्तफिजुर 39 ओवर में महज दो विकेट ही ले पाए थे| समाचार पत्र के अनुसार, मुस्तफिजुर के कंधे की चोट उन्हें परेशान कर रही है और वह इससे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं|
 
बांग्लादेशी टीम के कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने कहा कि मुस्तफिजुर अपनी उम्र के हिसाब से काफी चालाक गेंदबाज हैं| वह अगले मुकाबलों में निश्चित रूप से वापसी करेंगे| भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले मुस्‍तफिजुर ने कहा था कि टूर्नामेंट के दौरान मैं अपनी गेंदबाजी से प्रभावित नहीं कर पा रहा हूं| उन्होंने कहा था कि मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रयास करूंगा|
 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links