Visitors online: 003

भारत में नोटबंदी सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला अनुभव रहा: US रिपोर्ट

Home » Headlines

अमेरिका की एक टॉप मैगजीन का दावा है कि नरेंद्र मोदी का नोटबंदी का फैसला हाल की इकोनॉमिक हिस्ट्री में देश को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला अनुभव साबित हुआ। नोटबंदी के चलते भारत की कैश आधारित इकोनॉमी में एक ठहराव-सा आ गया। बता दें कि मोदी ने 8 नवंबर को 500-1000 के पुराने नोट बंद कर दिए थे।
 
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, फॉरेन अफेयर्स' मैगजीन के ताजा इश्यू में राइटर जेम्स क्रेबट्री ने लिखा, "डिमॉनेटाइजेशन ने साबित कर दिया कि वह सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला एक्सपेरिमेंट था। अब मोदी एडमिनिस्ट्रेशन को अपनी गलतियों से सीख लेनी चाहिए।" क्रेबट्री सिंगापुर में ली कुआन यू स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में सीनियर रिसर्च फेलो हैं। वे भारत में नोटबंदी की काफी आलोचना करते रहे हैं।
 
क्रेबट्री लिखते हैं, मोदी के इकोनॉमिक अचीवमेंट्स तो सही हैं, लेकिन उनके ग्रोथ लाने वाले रिफॉर्म्स ने लोगों को एक तरह से निराश किया। नोटबंदी के लिए सरकार ने जितने बड़े स्तर पर काम किया, उसने अर्थव्यवस्था पर उतना असर नहीं डाला। हालांकि, ये फैसला काफी पॉपुलर हुआ। मोदी के इस फैसले ने जीडीपी पर ज्यादा असर नहीं डाला। अगर वे 2019 के चुनावों को देख रहे हैं, तो इसके लिए उन्हें पिछले कदम से सीखने में मुश्किल नहीं आएगी।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links