Visitors online: 001

कुमार विश्‍वास के खिलाफ पोस्‍टर वार, लिखा "भाजपा का यार है, कवि नहीं गद्दार है..."

Home » Headlines

आम आदमी पाटी (आप) नेता कुमार विश्‍वास और दिलीप पांडेय के बीच हुई तकरार अब खुलकर सामने आ गई है| ताजा घटनाक्रम के मुताबिक AAP के दिल्‍ली स्थित कार्यालय के बाहर कुमार विश्‍वास के पोस्‍टर लगाकर उनको धोखेबाज बताया गया है| इसके बाद पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है|
 
ताजा पोस्‍टर में कुमार को भाजपा का यार बताया गया है| पोस्‍टर में लिखा है "भाजपा का यार है कवि नहीं गद्दार है", पोस्‍टर में यह भी कहा गया है कि कुमार छिप-छिप कर पीठ के पीछे हमला करते हैं, इसलिए उन्‍हें पार्टी से बाहर निकालने की मांग की गई है| पोस्‍टर में केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, गोपाल राय, संजय सिंह और अमानतुल्लाह खान के फोटो को भी लगाया गया है|
 
पोस्‍टर के अंत में दिलीप को इस बात के लिए धन्‍यवाद दिया गया है कि उन्‍होंने कुमार की कलई खोली| हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ये पोस्‍टर किसने लगाए हैं| पोस्‍टर पर दिलीप पांडेय या आप की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है|
 
यह विवादित पोस्‍टर आने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि AAP में सब कुछ सामान्‍य नहीं है| इससे पहले दिल्‍ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने भी कुमार विश्‍वास पर ही निशाना साधा था| इसके बाद उन्‍हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था| ताजा घटनाक्रम के बाद यह देखना होगा कि अब केजरीवाल का अगला कदम क्‍या होगा|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links