Visitors online: 003

बाबा रामदेव के जीवन पर बनेगी बायोपिक, अजय देवगन निभायेंगे उनका किरदार!

Home » Headlines

अजय देवगन ने बायोपिक के ट्रेंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब अजय देवगन योग गुरु बाबा रामदेव पर बायोपिक लेकर आ रहे हैं| लेकिन यह बायोपिक बड़े नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर नजर आएगी| फिल्‍म "बादशाहो" के लिए इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे अजय देवगन रामदेव बाबा के जीवन पर एक टेलीविजन सीरीज प्रोड्यूज करने वाले हैं. उम्‍मीद के कि यह सीरियल इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है|
 
यह बायोपिक एक टीवी शो होगा| जो कि बाबा रामदेव के कई गहरे राज से पर्दा उठाएगा| इस शो में बाबा के जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा| शो का नाम "स्वामी बाबा रामदेव: द अनटोल्ड स्टोरी" होगा| वहीं इसके साथ शो में बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण की जिन्दगी जुड़े किस्से भी देखने को मिलेगा|
 
शो में बाबा रामदेव के साधारण आदमी से लेकर ग्लोबल आइकॉन बनने तक का सफर दिखाया जाएगा| खबरों के अनुसार शो की शुरुआत इस साल के अंत तक में शुरू होने की संभावना है| मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक रामदेव का किरदार टीवी एक्टर विक्रांत मैसी निभाने वाले हैं| बाबा के तरह दिखने के लिए वह काफी मेहनत कर रहे हैं| विक्रांत ने बाबा की तरह दिखने के लिए लम्बे बाल और दाढ़ी भी बढ़ा लिए हैं|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links