|
|
पीएम नरेंद्र मोदी आज कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन किया| उद्घाटन के दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू, केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, मेटो मैने ई. श्रीधरन भी मौजूद थे|
उद्घाटन के बाद पीएम ने कोच्चि मेट्रो में सफर भी किया| पीएम मोदी ने कोच्चि मेट्रो के पहले फेज का उद्घाटन किया है। पहला फेज में अलुवा और पलारीवत्तोम के बीच 13 किलोमीटर लंबा रुट है|
केरल के लिए कोच्चि मेट्रो के बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है| कोच्चि कोच्चि केरल का व्यावसायिक केंद्र है| देश के पहले एकीकृत मल्टी माडल टांसपोर्ट सिस्टम का दावा किए जाने वाले इस मेटो से क्षेत्रीय संपर्क में सुधार आने और कोच्चि में ट्रेफिक और भीड़भाड़ में कमी आने की उम्मीद है|
|