Visitors online: 003

राष्‍ट्रपति पद के लिए सुषमा स्‍वराज हो सकती हैं NDA उम्‍मीदवार : सूत्र

Home » Headlines

एनडीए और सप्रंग की तरफ से राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार कौन होगा| इस पर अभी तक कोई भी नाम तय नहीं हो सका है| सूत्रों की मानें तो एनडीए की तरफ से राष्‍ट्रपति पद के लिए उम्‍मीदवार के तौर पर सुषमा स्‍वराज का नाम सबसे आगे चल रहा है| नाम पर चर्चा करने के लिए राजधानी में सोमवार को दोपहर 12 बजे बीजेपी संसदीय दल की बैठक होगी|
 
बैठक में सुषमा स्‍वराज के नाम पर सभी दलों की सहमति बन सकती है| गौरतलब है कि राष्‍ट्रपति पद के लिए 17 जुलाई को मतदान होगा और 20 जुलाई को मतगणना के बाद नए राष्‍ट्रपति के नाम की घोषणा हो जाएगी| 25 जुलाई को राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल पूरा हो रहा है|
 
राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार कौन होगा, इस पर अभी तक किसी पार्टी की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है| इस सिलसिले में रविवार को बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी| इससे पहले राजनाथ सिंह ने राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी| लेकिन इस दौरान किसी नाम पर कोई चर्चा नहीं की गई थी|
 
राजग और विपक्ष द्वारा अलग-अलग प्रत्याशी खड़े करने और उनमें से किसी के एक जुलाई की शाम तक उम्मीदवारी वापस न लेने की स्थिति में चुनाव आयोग मतपत्र की अंतिम छपाई की प्रक्रिया शुरू करेगा| एक विधायक के वोट का मूल्य उसके प्रतिनिधित्व वाले राज्य की आबादी पर निर्भर करती है लेकिन सांसद के वोट का मूल्य स्थिर रहेगा| एक सांसद का वोट 708 के बराबर माना जाता है| इसलिए अलग-अलग रंग के मतपत्र से निर्वाचन अधिकारी को वोट के मूल्य के आधार पर मतों की गणना करने में मदद मिलेगी|
 
निर्वाचक मंडल के कुल मतों का मूल्य 10,98,903 है| मत पेटियों को गिनती के लिए 20 जुलाई को दिल्ली लाया जाएगा| निर्वाचित सांसदों और राज्य विधानसभाओं के सदस्यों वाले समानुपातिक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था के जरिए राष्ट्रपति का चुनाव करने वाले निर्वाचन मंडल में कुल 4,896 मतदाता होते हैं जिनमें 4,120 विधायक और 776 निर्वाचित सांसद हैं| राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य है जबकि लोकसभा के 543 सदस्य हैं|
 
राज्यों को दिए निर्देश में आयेाग ने कहा कि संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्यों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मत पत्रों की छपाई हरे रंग के कागज पर होगी जबकि विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मत पत्रों की छपाई गुलाबी कागज पर होगी|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links