|
|
राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है| बिहार के मौजूदा राज्यपाल रामनाथ कोविंद एनडीए के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी होंगे| अधिक से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होना कोविंद का शगल रहा है|
राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद की दिनचर्या सुबह पांच-साढ़े पांच बजे घंटे भर की सैर से शुरू होती है| फिर इतनी ही देर वह विपश्यना और योग करते हैं| इसके बाद कोविंद आम लोगों से मिलते हैं| सुबह दस बजे के करीब वह राजभवन के ऊपरी तल से नीचे दफ्तर में बैठते हैं और मुलाकातियों से मिलते हैं|
मुलाकातियों में राजनीतिक कार्यकर्ता, विद्वान, कलाकार, कवि, साहित्यकार समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग, जिसने भी मिलने की इच्छा जताई, आग्रह पत्र भेजा उन्हें निश्चित समय मिलता है| राजधानी पटना समेत राज्य के हर हिस्से में अधिकाधिक कार्यक्रमों में शामिल होना उनका शगल था|
पटना के कैमूर, जहानाबाद, मुंगेर, गया समेत प्राय: सभी प्रमुख शहरों के समारोहों में वे गए| विशुद्ध रूप से शाकाहारी भोजन, वह भी बिना मसाला, तेल का, चाय भी ग्रीन टी, बिना शक्कर के लेते हैं| आयोजकों को साफ निर्देश रहता था कि वे छाछ और नारियल पानी ही लेंगे| पढ़ने की भी खूब आदत है| व्यक्तित्व केंद्रित किताबें उनकी टेबल पर हमेशा रहती हैं|
|