Visitors online: 002

कोविंद के नाम पर महागठबंधन में मतभेद, विपक्षी एकता में पड़ेगी दरार!

Home » Headlines

केन्द्र में सत्तारुढ़ NDA की ओर से बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा के साथ बिहार में सत्तारुढ़ जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन में मतभेद की सुगबुहाहट की उम्मीद जताई जा रही है|
 
मीडिया सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार महागठबंधन में हैं लेकिन वो फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं| पिछली बार भी उन्होंने एनडीए गठबंधन से हटकर प्रणव मुखर्जी को समर्थन करने का फैसला किया था| उनके अनुसार रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल के साथ दलित चेहरा भी हैं लिहाजा नीतीश के लिए उनकी उम्मीदवारी को नकारना आसान नहीं होगा|
 
उनके अनुसार फिलहाल यह कहना मुश्किल हैं कि उनके मन में क्या चल रहा हैं| पहले भी नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों को लेकर वो केंद्र सरकार का समर्थन कर चुके हैं| बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर उनसे मुलाकात की| नीतीश ने कोविंद से मुलाकात के बाद कहा, "मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार के राज्यपाल देश के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित हुए हैं|"
 
यह पूछे जाने पर कि क्या रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर जेडीयू का समर्थन है, नीतीश ने कहा, "इन प्रश्नों का उत्तर पूछना अभी मुनासिब नहीं है|" नीतीश ने कहा, "हमारी लालू जी से भी बातचीत हुई है| सोनिया जी का भी फोन आया था| मैंने अपनी भावना से अवगत भी कराया है, लेकिन इन सब चीजों पर आगे भी बातचीत होगी|"
 
राजनीतिक गलियारे में नीतीश के बयान को रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी का स्पष्ट समर्थन के रूप में माना जा रहा है। राष्ट्रपति के पिछले चुनाव भी नीतीश कुमार ने राजग में रहते कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव मुखर्जी का समर्थन किया था। राजग की ओर से पीए संगम राष्ट्रपति के प्रत्याशी बने थे|
 
नीतीश कुमार इसके पहले भी नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, कश्मीर में आतंकियों के खिलापफ हो रही सैन्य कार्रवाई सहित कई ज्वलंत मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार के साथ दिखे है| वहीं मीडिया सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाने पर जदयू बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद के साथ होंगे. राज्यपाल के रूप में रामनाथ कोविंद का मुख्यमंत्री से कभी टकराव नहीं हुआ. लोकायुक्त विधेयक को छोड़ उनके कार्यकाल मे राज्यपाल ने सभी विधेयकों पर सहमति दी| शराबबंदी को लेकर नये कानून से संबंधित विधेयक पर राज्यपाल ने सहमति दी|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links