|
|
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कप्तान विराट कोहली के साथ कथित बहुचचर्ति मतभेदों के बीच मंगलवार को अपना पद छोड़ दिया और इस तरह से उनके सफल कार्यकाल का कड़वा अंत हुआ| कुंबले ने बीसीसीआई को अपने फैसले से अवगत कराया जिसने बाद में संक्षिप्त बयान में इस पूर्व कप्तान के त्याग पत्र की पुष्टि की|
उनका एक साल का अनुबंध चैंपियन्स ट्राफी के साथ ही समाप्त हो गया था लेकिन उन्हें शुक्रवार से शुरू हो रही सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर जाने का विकल्प दिया गया था|
अनिल कुंबले ने अपने इस्तीफे में क्या लिखा है जानें इसके मैन पॉइंट्स--
# कुंबले ने अपना इस्तीफा देने के साथ लिखे गए पत्र में जहां अनिल कुंबले ने अपने हेड कोच के लिए फिर से भरोसा जताने पर क्रिकेट एडवाइज़री कमेटी यानि CAC का आभार जताया है|
# वहीं पिछले समय में टीम इंडिया की सफलता का क्रेडिट टीम इंडिया के कैप्टन, पूरी टीम और सपोर्टिंग स्टॉफ को दिया है|
# कुंबले ने अपने पत्र में लिखा, कप्तान को मेरे तरीकों पर ऐतराज था और उन्हें मेरे कोच बने रहने पर आपत्ति थी| बीसीसीआई ने मुझे इस बारे में कल ही बताया जिस पर मुझे आश्चर्य हुआ, क्योंकि मैंने हमेशा कप्तान और कोच की सीमाओं का सम्मान किया| बीसीसीआई ने कप्तान और मेरे बीच की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन मुझे लग गया है कि अब स्थिति सुधर नहीं सकती है, इसलिए मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया|
# प्रोफेशनिल्ज़म, अनुशासन, भरोसा, ईमानदारी जैसे विषयों को मैंने हमेशा प्राथमिकता दी| मैंने टीम के इंट्रेस्ट के लिए लिए जो जरुरी कदम हो सकते थे वो सब उठाए|
# मैं बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का शुक्रगुजार हूं, जिसने मुझे कोच के तौर पर बने रहने को कहा था| पिछले एक साल में टीम ने जितनी भी सफलताएं हासिल की, उसका पूरा श्रेय कप्तान, पूरी टीम, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ को जाता है|
# मैंने टीम में प्रोफेशनलिज्म, अनुशासन, प्रतिबद्धता, ईमानदारी और मिलजुल कर आगे बढ़ने की भावना को बढ़ावा दिया| मेरे नजरिए में कोच का काम आइना दिखाने का होता है ताकि टीम हित में खुद में सुधार किया जाए| कप्तान के ऐतराज के चलते मैंने पद से हटना ही बेहतर समझा|
# आखिर में कुंबले ने क्रिकेट फैंस बीसीसीआई, सीएसी का शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जताई कि महान क्रिकेट की परंपरा भारत में हमेशा बनी रहेगी|
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने चैंपियन्स ट्राफी शुरू होने से एक दिन पहले ही मुख्य कोच पद के लिये नये आवेदन मंगवाये थे| कुंबले को कोच चयन प्रक्रिया में सीधा प्रवेश मिला था| जिन अन्य ने इस पद के लिये आवेदन किया है उनमें वीरेंद्र सहवाग, टाम मूडी, रिचर्ड पायबस और लालचंद राजपूत भी शामिल हैं|
अब देखना है कि टीम इंडिया के कोच की कमान किसे मिलती है इसपर सभी की निगाहें टिकी हैं|
|