Visitors online: 002

लालू परिवार की 10 बेनामी संपत्तियां जब्त, राबड़ी और बेटे-बेटी पर केस दर्ज

Home » Headlines

आयकर विभाग ने मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव के परिवार के लोगों की जब्‍त की गई बेनामी संपत्ति की लिस्‍ट जारी कर दी है| विभाग की तरफ से कुल 12 प्‍लॉट जब्‍त किए गए हैं| इस बाबत विभाग की तरफ से लालू यादव के परिवार को नोटिस भेज दिया गया है|
 
यह संपत्ति लालू यादव की पत्‍नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती व उनके पति शैलेश, उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव, बेटी रागिनी यादव और चंदा यादव की बतायी जा रही है| जब्‍त की गई संपत्ति की बाजार कीमत 175 करोड़ रुपये बतायी जा रही है| हालांकि इसकी कागजों में कीमत 9.32 करोड़ रुपये दर्शायी गई है|
 
लालू यादव के परिवार की जब्‍त की गई इस संपत्ति में दिल्‍ली स्थित एक फार्म हाउस और दिल्‍ली की न्‍यू फ्रेंडस कॉलोनी स्थित एक बंगला भी शामिल है| आपको बता दें कि न्‍यू फ्रेंडस कॉलोनी दिल्‍ली का पॉश एरिया है| इससे पहले सोमवार को मीसा भारती, उनके पति और तेजस्वी यादव की संपत्ति को आयकर विभाग द्वारा सीज़ करने की कार्रवाई की गई थी| दो बार समन जारी किए जाने के बाद भी जांच एजेंसी के समक्ष हाजिर नहीं होने के कारण संपत्ति सीज़ करने की कार्रवाई की गई थी| विभाग द्वारा पहले 6 जून को समन जारी किया गया था| पेश न होने पर विभाग ने फिर से मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार को समन जारी करके 12 जून को आने के लिए कहा था, लेकिन इस बार भी वह नहीं पहुंचे थे| इससे पहले मीसा भारती के चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था|
 
बीते 16 मई को आयकर विभाग ने लालू, उनके परिजनों व उनसे जुड़े लोगों के दिल्ली व आसपास के इलाकों में स्थित 22 ठिकानों पर छापे मारे थे| इनमें लालू के करीबी सांसद प्रेमचंद गुप्ता के ठिकाने भी शामिल थे| 22 मई को मनी लॉन्ड्रिंग के एक अलग मामले में ईडी द्वारा राजेश अग्रवाल की गिरफ्तारी भी की गई| राजेश, मीसा के भी सीए रहे हैं| मीसा से जुड़ी मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में अग्रवाल द्वारा किए लेन-देन भी जांच के दायरे में है|
 
इससे पूर्व भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू परिवार पर 1,000 करोड़ रुपए के बेनामी सम्पत्ति सौदों में शामिल होने का आरोप लगाया था| आरोप है कि लालू के परिवार के कुछ लोगों ने दिल्ली में फर्जी कंपनियों के जरिए करोड़ों की जमीन बहुत कम दाम में खरीदी है| लालू इन आरोपों को नकारते हुए इसे भाजपा की बंदरघुड़की बता, इससे बिल्कुल नहीं घबराने की बात कहते रहे हैं|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links