|
|
2017 में बाहुबली-2 के रिलीज हो जाने के बाद ये राज खुल गया कि आखिर बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा| कटप्पा ने राज खोल दिया कि उसने बाहुबली को राजमाता शिवगामी देवी के कहने पर मारा| अब बाहुबली को मारने की एक ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, जिसमें बाहुबली की पीठ में तलवार कटप्पा नहीं बल्कि वरुण धवन घोंप रहे हैं|
दरअसल, मंगलवार को वरुण धवन ने बाहुबली यानी प्रभास के साथ एक ऐसा फोटो पोस्ट किया है, जिसमें वे प्रभास की पीठ में उसी तरह तलवार घोंप रहे हैं, जैसे कटप्पा ने घोंपी थी| वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रभास के साथ एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह तलवार से प्रभास को मारते हुए नजर आ रहे हैं| हालांकि प्रभास इस फोटो में मरने की एक्टिंग करते हुए भी काफी मुस्कुरा रहे हैं|
वरुण धवन ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "दुनिया के इतिहास में सिर्फ दो लोग ही ऐसा करने में सफल हो पाए हैं| एक है कटप्पा और दूसरा हूं मैं| बाहुबली प्रभास एक विनम्र व्यक्ति हैं| वह और आगे बढ़ें|"
बाहुबली 2 की जबरदस्त सफलता के बाद प्रभास इन दिनों अपनी दूसरी फिल्म साहो में बिजी हैं| वहीं, वरुण धवन 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म जुड़वा 2 की शूटिंग कर हाल ही में लंदन से वापिस आए हैं| जुड़वा को भी डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया था, जिसमें सलमान खान लीड रोल में थे|
|