|
|
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई| फिल्म में सलमान के साथ माटिन रे टंगू नाम के बाल कलाकार भी हैं| माटिन अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं| इस फिल्म का एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें सलमान माटिन की जबरदस्त तारीफ करते नजर आ रहे है| सलमान वीडियो में कहते दिख रहे है कि उस बच्चे की हाजिर जवाबी और उसकी एनर्जी में का मैं फिल्म की शूटिंग के दौरान कायल हो गया| इस बच्चे ने सलमाान के साथ फिल्म में नन्हे दोस्त की भूमिका अदा की है|
एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान माटिन से एक पत्रकार ने पूछ लिया क्या आप पहली बार भारत आए हैं| इस पर नन्हें बच्चे ने ऐसा जवाब दिया कि पत्रकार की बोलती बंद हो गई| दरअसल फिल्म में माटिन एक चाइनीज बच्चे का रोल प्ले कर रहे हैं। ऊपर से माटिन का लुक भी ऐसा है कि वो चाइनीज लगते हैं| माटिन सवाल ठीक तरह से सुन नहीं पाए तो सलमान से उन्होंने पूछा कि ये क्या पूछ रहे हैं? हैरानी की बात यह है कि सलमान ने भी सवाल नहीं सही किया और माटिन से कहा वो पूछ रहे हैं कि क्या आप पहली बार इंडिया आए हैं? इस पर माटिन ने कहा, "मैं तो इंडिया का ही हूं| तो इंडिया मे ही रहूंगा ना|"
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है| फिल्म में सलमान खान के साथ सोहेल खान और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में चाइनीज एक्ट्रेस जू जू भी हैं| इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है| कबीर के साथ सलमान की यह तीसरी फिल्म है| इससे पहले जोड़ी ने एक था टाइगर (2012) और बजरंगी भाईजान (2015) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है|
सलमान खान की ट्यूबलाइट से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
1. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्यूबलाइट की कहानी 1962 की भारत-चीन युद्ध के इर्द गिर्द घूमती है|
2. इस फिल्म में सलमान के भाई और एक्टर सोहेल खान का काफी स्पेशल रोल है|
3. फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान फिल्म में सलमान के भाई के रोल में अक्षय कुमार को लेना चाहते थे, पर अंत में उन्होंने सोहेल खान को यह रोल दिया|
4. फिल्म के चाइल्ड आर्टिस्ट माटिन रे टेंगु को कबीर खान ने हजारों बच्चों के ऑडिशन लेने के बाद चुना था|
5. ट्यूबलाइट एक कन्नड़ फिल्म का भी नाम है| कबीर खान को फिल्म बनाने से पहले कन्नड़ फिल्म के निर्माता से एनओसी लेनी पड़ी थी|
6. ट्यूबलाइट सलमान की सबसे छोटी फिल्म मानी जा रही है| आमतौर पर सलमान की फिल्में लंबी होती हैं|
7. रिपोर्टस की मानें तो ट्यूबलाइट में हम आपके हैं कौन का वह सदाबहार सीन भी होगा जिसमें सलमान माधुरी को गुलेल से मारते हैं|
8. फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम है लक्ष्मण| फिल्म में वे ऐसे इंसान बने हैं, जो ची़जें काफी धीरे समझता है, लेकिन वह सारे कमियों से लड़ता हैं और अपने खोए भाई को ढूंढ़ते हैं, जो भारत-चीन युद्ध में गायब हो जाता है|
9. पूरी तरह नहीं, लेकिन यह ट्यूबलाइट हॉलीवुड फिल्म ए लिटिल ब्वॉय से प्रेरित है, जहां एक छोटा बच्चा दो देशों के बीच छि़ड़े युद्ध के बीच अपने खोए पिता को ढ़ूंढ़ता है|
10. भारत के साथ ट्यूबलाइट में चीनी एक्ट्रेस ज्हू ज्हू सलमान के अपोजिट दिखेंगी|
11. यह पहली फिल्म होगी जो भारत के साथ-साथ ही चीन में भी रिलीज होगी| इससे पहले बॉलीवुड फिल्में 3 इडियट्स, पीके, बाहुबली, हैप्पी न्यू ईयर भी चीन में रिलीज की गई थीं| लेकिन भारत में रिलीज होने के 6-8 महीने में रिलीज होने के बाद|
12. शाहरुख खान फिल्म में काफी अहम कैमियो निभाने वाले हैं| सूत्रों की मानें तो शाहरुख का किरदार ही लक्ष्मण (सलमान) की कायापलट करता है और भाई से मिलाने में मदद करता है|
13. ट्यूबलाइट शुक्रवार को रिलीज हो रही है, जबकि सोमवार को देशभर में ईद की छुट्टी है| लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के पूरे चार दिन हैं| अब 4 दिनों में तो सलमान तलहका मचा देंगे|
14. ट्रेड पंडितों की मानें तो ट्यूबलाइट पहले तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी|
15. वहीं, फिल्म सोलो रिलीज है, जबकि आने वाले हफ्तों में भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है| इस हिसाब से भी फिल्म के पास कमाने के लिए काफी समय है|
|