|
|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर शनिवार (24 जून) सुबह रवाना हुए| इसके तहत सबसे पहले वह पुर्तगाल जाएंगे, फिर अमेरिका और नीदरलैंड्स| प्रधानमंत्री की इस यात्रा का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देना है|
यात्रा के प्रथम चरण में मोदी पहले पुर्तगाल पहुंचेंगे, जहां वह प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा से मिलेंगे| कोस्टा के साथ अपनी बैठक को लेकर मोदी ने कहा, "हाल में हुई हमारी चर्चा के आधार पर हम विभिन्न संयुक्त कदमों और फैसलों की समीक्षा करेंगे|" उन्होंने कहा, "हम द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने, विशेष रूप से आथर्कि सहयोग, विज्ञान एवं तकनीक, अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग और लोगों के बीच आपसी संबंधों को और बेहतर बनाने पर चर्चा करेंगे|"
उन्होंने कहा कि दोनों नेता आतंकवाद-निरोध और परस्पर हितों के अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी द्विपक्षीय सहयोग को गहन बनाने के तरीकों पर विचार करेंगे| मोदी ने कहा, "मैं व्यापार और निवेश के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को और गहन बनाने की महत्वपूर्ण क्षमता भी देख रहा हूं|" प्रधानमंत्री पुर्तगाल में भी भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद करेंगे|
अमेरिका यात्रा के बाद मोदी 27 जून को नीदरलैंड्स रवाना होंगे, जहां उनकी प्रधानमंत्री मार्क और राजा विलेम एक्लेस्जेंडर और रानी मैक्सिमा से औपचारिक भेंट होगी| यहां भी प्रधानमंत्री देश के महत्पूर्ण सीईओ से मिलेंगे| भारत और पुर्तगाल दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं|
|