Visitors online: 004

महबूबा मुफ्ती ने कहा - अगर पुलिस के सब्र का बांध टूट गया तो लौट आएगा पुराना समय

Home » Headlines

श्रीनगर में एक ऐतिहासिक मस्जिद के बाहर भीड़ ने गुरुवार देर रात एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मोहम्मद अयूब पंडित की पत्थर मार-मारकर हत्या कर दी| इस घटना की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तथा अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक सहित कई लोगों ने निंदा की है| मुख्यमंत्री मुफ्ती ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया और कहा कि अगर पुलिस के सब्र का बांध टूट गया तो गंभीर प्रतिक्रिया हो सकती है|
 
सीएम महबूबा मुफ्ती ने इसे भरोसे का कत्ल बताया| उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस बड़े संयम से और रियासत के लोगों के हित में काम कर रही है| ऐसी घटनाओं से अगर पुलिस का सब्र जवाब दे गया, तो डर है कि पुलिस की सख्ती से फिर वही पुराना वक्त न लौट आए, जब सड़क पर पुलिस की जिप्सी देखकर लोग डर से भाग जाते थे|
 
सीएम डीएसपी पंडित के जनाजे में भी शामिल हुईं| उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने भी कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के साथ राज्य सरकार सख्ती से पेश आएगी| वहीं, अलगाववादी नेता मीरवाइज ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह हमारे मूल्यों और मजहब के मापदंडों से बाहर है|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links