|
|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्हाइट हाउस में जोरदार स्वागत किया गया| अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने खुद उनकी अगवानी की| पहली मुलाकात पर पीएम मोदी ने मेलानिया को खास तोहफा दिया| न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीएम मोदी ने मेलानिया ट्रंप को कश्मीर और हिमाचल में हाथ से बने शॉल गिफ्ट दिए|
इसके अलावा मोदी ने मिलेनिया के लिए कांगड़ा वैली के कारीगरों के बनाया सिल्वर ब्रेसलेट भी दिया| इसके अलावा चाय पत्ती और शहद भी गिफ्ट के तौर पर दिया| भारत के पीएम ने ट्रंप को अब्राहम लिंकन के निधन के बाद 1965 में जारी किया गया एक पोस्टल स्टैम्प भी दिया| इसके अलावा, मोदी ने पंजाब के होशियारपुर की बनी खास एक लकड़ी की पेटी भी गिफ्ट की|
अपने भाषण में पीएम मोदी ने अमेरिका में मिले इस सम्मान के लिए शुक्रिया अदा की| इतना ही नहीं पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप उनकी पत्नी मेलानिया और बेटी को भी भारत आने के लिए न्योता भी किया| इस मौके पर वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से पीएम मोदी ने कहा, ट्रंप दूर की सोचते हैं| उन्होंने सम्मान के लिए ट्रंप को शुक्रिया कहा और कहा कि ट्रंप की बातें यादों में हैं|
मोदी से अपनी वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि भारत बहुत अच्छा काम कर रहा है और ऐसे महान प्रधानमंत्री का स्वागत करना सम्मान की बात है| जब दोनों नेता बैठक के लिए बैठे तब मोदी ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए ट्रंप और उनकी पत्नी के प्रति आभार जताया| उन्होंने कहा कि उनका स्वागत भारत के 125 करोड़ नागरिकों का स्वागत है| प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रंप भारत की प्रगति और आर्थिक तरक्की पर ध्यान देते रहे हैं| उन्होंने याद किया कि ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने से पहले 2014 में भारत की यात्रा की थी और अच्छी टिप्प्णी की थी|
|