|
|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोमवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई| दोनों नेताओं ने व्हाइट हाउस में एक साथ साझा बयान जारी किया| दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी| ये हैं मुख्य बातें....
1. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा - भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते पहले कभी इतने मजबूत एवं बेहतर नहीं थे|
2. ट्रंप ने कहा- भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है| हमें उम्मीद है कि इस मामले में हम जल्द ही आपके स्तर तक पहुंचेंगे|
3. ट्रंप ने कहा- अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि यह आवश्यक है कि भारत में अमेरिकी सामान के निर्यात के लिए अवरोधों को हटाया जाए और व्यपार घाटे में कमी लाई जाए|
4. ट्रंप ने कहा- अमेरिका और भारत दोनों आतंकवाद से प्रभावित हैं| भारत के साथ सुरक्षा साझेदारी बेहद अहम है| हम चरमपंथी इस्लामी आंतकवाद का खात्मा करेंगे|
5. पीएम मोदी ने कहा- मेरी अमेरिकी यात्रा और ट्रंप के साथ प्रेस वार्ता भारत-अमेरिकी संबंधों के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पृष्ठ है| वार्ता हर मायने में महत्वपूर्ण रही|
6. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद मोदी ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई हमारी प्रमुख प्राथमिकता है|
7. मोदी ने कहा- हमने आतंकवाद, उग्रवाद एवं चरमपंथ पर बात की और इस पर सहयोग के लिए सहमत हुए| आतंकवाद और उनके सुरक्षित ठिकानों के खिलाफ लड़ाई हमारे सहयोग का महत्वपूर्ण हिस्सा है|
8. मोदी ने कहा- हमारा फोकस भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा स्थापित करने पर है|
9. मोदी ने कहा- अफगानिस्तान में बढ़ती अस्थिरता हमारे लिए चिंता का विषय है| हम अमेरिका से इस विषय पर करीबी परामर्श, संवाद और समन्वय स्थापित कर रहे हैं|
10. मोदी ने कहा- सुरक्षा चुनौतियां के लिए हमारा बढ़ता सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है|
11. मोदी ने कहा- व्यापार, वाणिज्य एवं निवेश महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं| प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था भी ऐसे क्षेत्र हैं जिनपर हम गौर कर रहे हैं|
|