|
|
दुनियाभर में एक बार फिर से साइबर हमलों की खबर है| जानकार इसे वायरस अटैक बता रहे हैं| अभी तक इसका सबसे ज्यादा असर रूस, ब्रिटेन और यूक्रेन में सामने आया है| हालांकि अभी तक हैकर्स ने किसी तरह की कोई मांग नहीं की है| हाल ही में हुए साइबर अटैक में भारत समेत दुनियाभर के 150 देश प्रभावित हुए थे|
इस बीच यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा साइबर अटैक पहले कभी नहीं देखा| यक्रेन के डिप्टी पीएम ने वायरस अटैक के कारण सरकारी कंप्यूटर नेटवर्क डाउन होने की पुष्टि भी की है| इस रैनसमवेयर अटैक से दुनिया की सबसे बड़ी ब्रिटिश एडवर्टाइजिंग फर्म और रशियन ऑयल कंपनीज भी प्रभावित हुई हैं|
यूक्रेन में बैंक और कई र्शीर्ष कंपनियों का कामकाज ठप होने की सूचना है| भारत में इस तरह की अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है| अभी तक ब्रिटेन, यूक्रेन, नॉर्वे, रूस, डेनमार्क और फ्रांस की तरफ से साइबर हमलों की पुष्टि की जा चुकी है| जानकार यह भी कह रहे हैं कि यह वॉनाक्राई रैनसमवेयर जैसा हमला हो सकता है|
मौजूदा साइबर अटैक भी वान्ना-क्राई वायरस की ही तरह है| इसे पीटरैप (Petwrap) कहा जा रहा है| ब्रिटेन में इस वायरस को GoldenEye नाम दिया जा रहा है| ये यूजर के कंप्यूटर सिस्टम पर अटैक करने के बाद उसे लॉक कर देता है| इसके बाद वह इसे खेलने के लिए की परचेज करने की बात कहता है| जानकारों का माना है कि यह पहले से ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला वायरस हो सकता है|
|