Visitors online: 002

जब भी सचिन खेलते थे, मेरे शो की टीआरपी कम हो जाती थी: एकता कपूर

Home » Headlines

निर्माता एकता कपूर ने कहा कि जब भी वह नया शो लेकर आती हैं तो वह यह सुनिश्चित करती हैं कि क्रिकेट सत्र नहीं चल रहा हो| एकता ने यहां संवाददाताओं से कहा, जब भी मैं नये शो को पेश करने की तैयारी करती हूं, मैं आशा करती हूं कि क्रिकेट सत्र नहीं हो| क्योंकि मैं जानती थी कि जब भी सचिन खेला करते थे, आप मेरे शो की टीआरपी देख सकते हैं| मैं पूछा करती थी कि क्या हुआ, और जवाब मिलता था ओह सचिन खेल रहा है|
 
केवल उस समय यह प्रभावित होती थी| क्योंकि और कहानी के समय भी ऐसा होता था| एकता अपने आगामी शो कुंडली भाग्य के प्रचार के लिए दिल्ली में थीं|
 
एकता ने कहा कि वह अपने पिता जितेंद्र से उनके किसी एक शो में काम करने के लिए कई बार कह चुकी हैं लेकिन जितेंद्र का बहुत जल्द अदाकारी में लौटने का मन नहीं है| उन्होंने कहा कि उनके पिता फिल्मों में भले ही काम नहीं कर रहे लेकिन वह अपने रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links